मित्रों, इस फिल्म के बारे में कुछ भी कहने से पहले ये बता दूँ की अगर आप सलमान खान के पंखे (fan) हैं तो फिर कोई कुछ भी कहे - ये फिल्म आप ही के लिए बनी है... :)
मतलब ये की फिल्म सलमान पे शुरू होती है और सलमान पे ख़त्म. अब आप ये कहेंगे की भाई, ये तो दबंग में भी हुआ था. बिलकुल सत्यवचन ... मगर फर्क ये है की उसमें सलमान के साथ एक कहानी तो थी( जैसी भी थी) , एक दबंगई थी, एक गंवारपन था... जो हम सब को पसंद आया था, और सबसे ऊपर एक मुन्नी थी, जो बदनाम हो के भी इतना नाम कर गयी. और bodyguard में, ये कुछ भी नहीं है.
कहानी इतनी है दोस्तों की एक रईस बाप की बेटी को अपने bodyguard से इश्क हो जाता है और अंत में उनकी शादी हो जाती है थोड़े से ट्विस्ट के साथ.. बस?.. जी बस ... :) , इसके अलावा सलमान सलमान और सलमान ही है.
करीना हमेशा की तरह सुंदर लगी हैं, एक्टिंग भी कर ही लेती हैं वो, हालाँकि उसका scope काफी कम था. बड़े अरसे बाद राज बब्बर को देख के भी अच्छा लगा, वो आज भी काफी hamming कर लेते हैं .. :P , इनके अलावा बाकि कलाकारों के बारे में क्या कहा जाये... छोडिये आप पढना भी नहीं चाहेंगे..
फिल्म का music हिट हो चुका है, हालाँकि एक ही गाना है जो मन को छूता है ... तेरी मेरी प्रेम कहानी. हिमेश रेशम्मिया हमेशा अपनी फिल्म छोड़ के बाकि सब फिल्मों में अच्छा ही म्यूजिक दे देते हैं... वैसे बाद में पता चला की ये गाना भी टोपा हुआ है. फिर भी अच्छा है.
भाई सौ बात की एक बात, फिल्म जैसी भी हो, सुपर हिट है. सलमान का अपने पंखों के लिए एक और नज़राना... :).
No comments:
Post a Comment